भाई बहन समेत शातिर चोर पकड़ाए, दस लाख का माल बरामद

जबलपुर: गोहलपुर पुलिस ने भाई बहन समेत शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से करीब 10 लाख रुपये का माल जप्त किया गया है। टीआई रीतेश पांडेय ने बताया कि 5 मार्च को मनीषा कुशवाहा द्वारा एवं 12 अक्टूबर को शिवाशु दुबे द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने पर कि अन्नात चोर द्वारा घर से सोने चांदी के जेबरात एवं नगदी चोरी कर लिया है। मामले में पीयूष उर्फ चिंटू अहिरवार पिता डालचंद 23 वर्ष निवासी चिकनी कुआ देवताल गढ़ा को पकड़ा गया घटना के संबंध में सघन पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया।

चोरी किए हुए माल को अपनी बहन पूजा चौधरी पति स्व. मोहन चौधरी निवासी. रेयान स्कूल के पास त्रिमूर्ति नगर गोहलपुर के साथ मिलकर सोने चांदी के जेबर मछली मार्केट मिलोनीगंज में दुकान में बेचना बताया। दोनो आरोपियों की निशादेही पर मनीषा साहू पति संजय साहू शिवाशु साहू पिता संजय साहू पिता द्वारका प्रसाद तीनों निवासी बीरन तेली की गली मछली मार्केट मिलोनीगंज से चोरी गये सोने चांदी के जेवरात जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।
ये हुआ जप्त
आरोपियों के कब्जे से एक सोने का हार, एक जोड़ी सोने के झुमके, एक जोड़ी सोने की बाली, दो सोने की चेन, दो सोने की अंगूठी, पाँच सोने के पेन्डेल, दस नग मगलसूत्र के सोने के गुरिया, पाँच नग नाक की लोंग, एक चांदी की करधन, दो जोड़ी चांदी की पायल, तीन चांदी की चूड़ी कुल मशरूका 80 ग्राम सोना एवं 250 ग्राम चांदी, कुल कीमती करीबन 10 लाख का जप्त किया गया‌

Next Post

रुही सिंह ने ‘मस्ती 4’ को बताया ‘परफेक्ट स्ट्रेस-बस्टर’

Tue Nov 18 , 2025
Ruhi Singh ने बताया कि उन्होंने ‘मस्ती 4’ के लिए हां क्यों कहा, साथ ही बताया फिल्म दर्शकों के लिए ‘स्ट्रेस-बस्टर’ साबित होगी और आफताब शिवदासानी संग काम करना शानदार रहा। बॉलीवुड अभिनेत्री रुही सिंह अपनी आगामी कॉमेडी फिल्म ‘मस्ती 4’ को लेकर उत्साहित हैं। फिल्म को ‘स्ट्रेस-बस्टर’ बताया और […]

You May Like