Ruhi Singh ने बताया कि उन्होंने ‘मस्ती 4’ के लिए हां क्यों कहा, साथ ही बताया फिल्म दर्शकों के लिए ‘स्ट्रेस-बस्टर’ साबित होगी और आफताब शिवदासानी संग काम करना शानदार रहा।
बॉलीवुड अभिनेत्री रुही सिंह अपनी आगामी कॉमेडी फिल्म ‘मस्ती 4’ को लेकर उत्साहित हैं। फिल्म को ‘स्ट्रेस-बस्टर’ बताया और कहा कि यह हर तरह के दर्शक के लिए हल्का-फुल्का मनोरंजन लेकर आएगी।
रुही सिंह ने जोर देकर कहा कि हर फिल्म का अपना अलग मजा होता है और ‘मस्ती 4’ उसी की एक बेहतरीन मिसाल है। उन्होंने कहा, “फिल्म में हंसी का पूरा खजाना है और अगर कोई अपने दिनभर के तनाव से छुटकारा पाना चाहता है तो यह फिल्म उनके लिए परफेक्ट है। इसे देखने के लिए ज्यादा सोचने-समझने की जरूरत नहीं है, बस थिएटर जाएं और दिल खोलकर हंसें।”
