हाईटेंशन विद्युत टावर में चढ़ा ससुराल आया युवक, कड़ी मशक्कत के बाद चार घंटे में नीचे उतरा

मझौली। ससुराल आया एक युवक आज दोपहर हाईटेंशन विद्युत टावर में चढ़ गया। टावर में युवक के चढ़ने की जानकारी मिलते ही लोगों की काफी भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोग युवक को नीचे उतारने के लिए सभी जतन किये लेकिन वह उतरने को तैयार नही था। युवक शराब के नशे में धुत होकर काफी हंगामा भी मचा रहा था। सूचना पाकर मौके पर मझौली थाना प्रभारी विशाल शर्मा भी दलबल के साथ पहुंचे। पुलिस द्वारा भी युवक को टावर से नीचे उतारने की मशक्कत शुरू की गई। ससुराल पक्ष के लोग भी युवक को नीचे उतारने में जुटे रहे। लोगों ने बताया कि व्यौहारी जिले का पथगड़ी निवासी अमर सिंह गोंड़ अपने ससुराल करमाई गांव आया था और आज दोपहर करीब 2 बजे शराब के नशे में ऊंचे विद्युत टावर में चढ़कर चिल्लाने लगा। काफी मशक्कत के बाद शाम करीब 6 बजे नीचे उतरा।

इनका कहना है-

व्यौहारी जिले का पथगड़ी निवासी अमर सिंह गोंड़ अपने ससुराल करमाई गांव आया था। आज दोपहर करीब 2 बजे शराब के नशे में ऊंचे विद्युत टावर में चढ़ गया था। शाम करीब 6 बजे उसे नीचे उतरवा कर परिजनों को सौंप दिया गया।

विशाल शर्मा, थाना प्रभारी मझौली

Next Post

वाइल्ड लाइफ में भारत ने दुनिया में किया नाम : सीएम यादव

Sun Mar 1 , 2026
ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को ग्वालियर आए। यहां महाराजपुरा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में सीएम ने श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में बोत्सवाना से आए चीतों को छोड़े जाने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश का फॉरेस्ट समृद्ध हो रहा है। अफ्रीका से लाकर […]

You May Like