जबलपुर। खितौला स्थित इंसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक में हुई करोड़ों रुपये के सोने और नकदी की डकैती मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने बिहार से एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से करीब 350 ग्राम सोने के जेवरात बरामद किए हैं, जिनकी कीमत लगभग 60 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई के साथ अब तक कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर लूटे गए बाकी माल की बरामदगी और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
Next Post
इंजीनियरिंग वस्तुओं का निर्यात 21 प्रतिशत बढ़ा, ओमान को निर्यात में पाँच गुना से अधिक उछाल
Mon Jul 27 , 2026
नयी दिल्ली, 27 जुलाई (वार्ता) cकी एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका, जर्मनी, चीन, सिंगापुर और ओमान जैसे देशों से मजबूत मांग के कारण भारत का इंजीनियरिंग वस्तुओं का निर्यात इस वर्ष जून माह में 11.48 अरब डॉलर के स्तर पर रहा जो पिछले वर्ष इसी महीने की तुलना में 21 […]

You May Like
-
1 year ago
श्रमिक और उद्योगपति एक-दूसरे के पूरक: योगी