भोपाल में प्रॉपर्टी टैक्स 10 % और जल कर 15 % बढ़ा

भोपाल: भोपाल नगर निगम के बजट में प्रॉपर्टी टैक्स में 10 % और जल कर में 15 % की बढ़ोत्तरी की गई है। जबकि ठोस अपशिष्ट पर 15 % की वृद्धि की गई है। राजधानी में फिर से सिटी बस के लिए महापौर स्मार्ट पास शुरू किए जाएंगे. उधर प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 400 करोड़ रुपए का प्रावधान.
किया गया है। जबकि नगर निगम का कुल बजट 3611 करोड़ से ज्यादा का है।
बजट की प्रमुख घोषणाएं
. भोपाल में हेरिटेज प्रवेश द्वार का निर्माण होगा. इसके लिए बजट में 30 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है.
. शहर में गीता भवन के निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपए का प्रावधान.
अमृत-2 योजना के तहत 7 हजार 546 लाख रुपए और व्यावसायिक परिसरों के निर्माण के लिए 60 करोड़ रुपए का प्रावधान.
– तालाबों के संरक्षण और संवर्धन के लिए 3 करोड़ रुपए.
विसर्जन घाटों के निर्माण के लिए 32 करोड़ रुपए का प्रावधान.
-पानी की निकासी के लिए नाला-नालियों का निर्माण होगा. इसके लिए 11 करोड़ रुपए का प्रावधान.
– एनडीआरएफ के तहत नाला-नालियों का निर्माण 200 करोड़ रुपए खर्च होंगे.
– सड़कों के सुधार के लिए 30 करोड़ रुपए.
सड़कों पर प्रकाश के लिए 11 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है.
– सौंदर्यीकरण कार्यों को बेहतर बनाने के लिए 10 करोड़ रुपए का प्रावधान.
– मुख्य मार्गों के सौंदर्यीकरण के लिए 12 करोड़ रुपए रखे गए हैं.
– शालाओं का निर्माण और विकास कार्यों के लिए शिक्षा उपकर मद में 30 करोड़ रुपए का प्रावधान है.
– निगम कर्मचारियों के कक्षा 10वीं और 12वीं मैरिट प्राप्त करने वाली बालिकाओं व बालकों को प्रोत्साहित करने के लिए 10 हजार दिए जाएंगे.

Next Post

श्रद्धालुओं की टेंपो पलटी, 12 घायल

Fri Apr 4 , 2025
ग्वालियर: यहां आज दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। चैत्र नवरात्र के मौके पर मां शीतला के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी टेंपो गुढ़ा गुढ़ी का नाका पर पलट गई। हादसे में टेंपो सवार सभी 12 श्रद्धालु घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही […]

You May Like

Play sound