तीन साल से फरार हत्या का इनामी आरोपी गिरफ्तार

इंदौर:चर्चित रवि अरोड़ा हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने तीन साल बाद गिरफ्तार कर लिया. कोर्ट से जमानत मिलने के बाद पेशी से गायब हुए इस आरोपी पर पुलिस ने पांच हजार रुपए का इनाम घोषित थाथाना प्रभारी जगदीश मालवीय ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि आरोपी अपने घर पर ही मौजूद है. उन्होंने तत्काल एक टीम गठित कर सब उप निरीक्षक इमरत यादव, आरक्षक रिंकू राजपूत, राकेश जाट और जितेंद्र के साथ दबिश दी. पुलिस के पहुंचते ही आरोपी घर में ही मिल गया, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी की गिरफ्तारी पर डीसीपी ने पांच हजार का इनाम घोषित कर रखा था.

थाना प्रभारी ने बताया कि पलासिया थाना क्षेत्र में साल 2022 में रवि अरोड़ा की हत्या का मामला दर्ज हुआ था. इस हत्याकांड में पुलिस ने 23 वर्षीय आदित्य राजकुमार बौरासी, निवासी विनोबा नगर, बड़ी ग्वालटोली को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया था, करीब डेढ़ साल जेल में रहने के बाद उसे जमानत मिल गई, लेकिन उसके बाद वह कोर्ट पेशी से फरार हो गया. इस पर कोर्ट ने आरोपी को फरार घोषित कर स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया, लेकिन पुलिस लगातार उसकी तलाश के बावजूद उसे पकड़ नहीं पाई. चौंकाने वाली बात यह रही कि वह अपने ही घर पर छिपकर फरारी काट रहा था.

Next Post

पुलिसकर्मी से अभद्रता, तीन युवकों ने रास्ता रोककर दी गालियां

Sat Feb 22 , 2025
इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में ड्यूटी पर जा रहे एक पुलिसकर्मी के साथ तीन अज्ञात युवकों द्वारा बदसलूकी और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है. राजेन्द्र नगर पुलिस के अनुसार घटना सुबह 9ः50 बजे की है, 35 वर्षीय करण डागर ने पुलिस को बताया कि वह पुलिस महानिरीक्षक […]

You May Like