पुलिसकर्मी से अभद्रता, तीन युवकों ने रास्ता रोककर दी गालियां

इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में ड्यूटी पर जा रहे एक पुलिसकर्मी के साथ तीन अज्ञात युवकों द्वारा बदसलूकी और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है.
राजेन्द्र नगर पुलिस के अनुसार घटना सुबह 9ः50 बजे की है, 35 वर्षीय करण डागर ने पुलिस को बताया कि वह पुलिस महानिरीक्षक (ग्रामीण) कार्यालय में ड्राइवर के पद पर पदस्थ हैं, अपनी कार से ड्यूटी पर जा रहे थे. जैसे ही वे बीजलपुर रोड पर पाटल्यापुरा के सामने पहुंचे, तीन युवक अपनी पल्सर बाइक एमपी 09 वीक्यू 4254 के साथ रास्ते में खड़े थे. करण ने युवकों को साइड में हटने के लिए कहा, जिस पर वे भड़क गए और उनका रास्ता रोक लिया.

उनमें से दो युवक बाइक से उतरकर बोले, पुलिस होने का ज्यादा रौब मत दिखा. जब करण ने जवाब दिया कि उन्होंने कुछ गलत नहीं कहा, तो युवकों ने उनसे बहस शुरू कर दी और धमकी देते हुए बोले कि अगर वे नहीं हटेंगे, तो तुम्हें भी यहां से निकलने नहीं देंगे. इतना ही नहीं, बाइक सवार एक युवक ने पुलिसकर्मी की कार की चाबी निकाल ली. जब करण ने चाबी वापस लेने की कोशिश की, तो तीनों ने उन्हें गालियां दी और धक्का-मुक्की करने लगे. राजेंद्र नगर पुलिस ने तीनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं.

Next Post

नक्शा बटांकन छोड़ अन्य प्रकरणों में मिल रही सफलता

Sat Feb 22 , 2025
अभी भी बनी हुई है पेंडेंसी जबलपुर: राजस्व रिकॉर्ड की पेंडेंसी खत्म करने के लिए प्रशासन पुरज़ोर कोशिश कर रहा है। जिसमें उसे कुछ हद तक सीमांकन, अभिलेख दुरुस्ती, नामांतरण, बटवारे जैसे प्रकरणों में सफलता भी मिली है लेकिन जब बात नक्शा बटांकन की आती है तो इसकी पेंडेंसी लगभग […]

You May Like