राहुल गांधी एक व्यक्तित्व नहीं, विचारधारा हैं : हरीश चौधरी

मंदसौर। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा स्थानीय सिंधु महल में आयोजित मंडलम अध्यक्षों के दो दिवसीय संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। समापन सत्र को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता एवं मध्यप्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी केवल एक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं। कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की मूल सोच और संगठन निर्माण में अपनी भूमिका को समझना होगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए व्यक्ति विशेष के बजाय किसान, मजदूर और कांग्रेस के पक्ष में नारे लगने चाहिए। संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता का आधार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अहंकार छोड़कर संगठन के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि एवं प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी संजय दत्त, पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह, प्रशिक्षण विभाग के प्रभारी डॉ. महेंद्र जोशी, राष्ट्रीय प्रशिक्षक रजनीकांत एवं के. इनायत अली ने भी संगठन, संविधान और कांग्रेस के इतिहास पर अपने विचार रखे। सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष चंचलेश व्यास ने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर ने अतिथियों का सम्मान किया। समापन अवसर पर प्रशिक्षण में शामिल ब्लॉक, नगर एवं मंडलम अध्यक्षों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में विधायक विपिन जैन, संगठन प्रभारी सदाशिव यादव सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Next Post

एमएससी की परीक्षा में शामिल होने मिली स्थाई जमानत

Wed Jun 3 , 2026
रीवा । पास्को एक्ट में सजा से दंडित आरोपी ने एमएससी की परीक्षा में शामिल होने के लिए हाईकोर्ट में आवेदन पेश किया था। हाईकोर्ट जस्टिस विवेक जैन तथा जस्टिस अजय कुमार निरंकारी की युगलपीठ ने आवेदक को परीक्षा में शामिल होने के लिए 15 दिनों की अस्थाई जमानत प्रदान […]

You May Like