दस्तकारी हाट में देवी अहिल्या बाई बुनकर मेला शुरू


ग्वालियर: ग्वालियर मेले में सूर्य नमस्कार तिराहा के समीप स्थित दस्तकारी हाट में देवी अहिल्या बाई बुनकर मेला लगाया गया है। मेले में प्रदेश भर के बुनकर एक से बढ़कर एक शिल्प उत्पाद लेकर आए हैं। बुनकर मेले में आने वाले सैलानियों को विभिन्न क्षेत्रों की पारंपरिक कला और हस्तनिर्मित उत्पाद एक ही स्थान पर देखने और खरीदने का अवसर मिल रहा है।
मेले में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए बुनकर और शिल्पकारों के उत्पाद आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं। इनमें भैरवगढ़ की प्रसिद्ध बाटिक कला, मंदसौर की बेडशीट, चंदेरी की साड़ियां सहित विभिन्न हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पाद प्रमुख हैं। इनके अलावा अन्य जिलों के शिल्पकार भी अपने पारंपरिक उत्पाद लेकर पहुंचे हैं।
देवी अहिल्याबाई बुनकर मेले का शुभारंभ विकास आयुक्त, हस्तशिल्प, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के अधिकारी अर्चित सहारे और सहायक संचालक हथकरघा माचल सिंह लोधी की मौजूदगी में हुआ। इस अवसर पर निगम प्रभारी केके गौतम भी उपस्थित थे।
उदघाटन अवसर पर वरिष्ठ बुनकर लखन लाल आर्य और श्री ओमप्रकाश गुप्ता को सम्मानित किया गया। साथ ही निगम एवं संबंधित विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने बुनकरों और शिल्पियों को योजनाओं का लाभ लेने तथा पारंपरिक हस्तशिल्प एवं हथकरघा को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।

Next Post

पटेरा में लक्षन सेठ ज्वेलर्स में बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

Tue Sep 22 , 2026
पटेरा/दमोह। नगर पटेरा में चोरी की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच वार्ड क्रमांक-1 स्थित लक्षन सेठ ज्वेलर्स में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान का शटर तोड़कर अंदर दाखिल हुए और सोने-चांदी के आभूषणों के साथ नकदी […]

You May Like