आरपीएफ की सतर्कता, तीन चोर पकड़े 

जबलपुर। जबलपुर मंडल में 21 से 27 सितंबर के बीच आरपीएफ ने यात्री सुरक्षा और अपराध रोकथाम से जुड़े छह मामलों में कार्रवाई की। जबलपुर में संयुक्त चेकिंग के दौरान अशोक साकेत उर्फ जहरीला (25) से 52 हजार रुपए के तीन चोरी के मोबाइल बरामद हुए। वहीं प्लेटफॉर्म-6 पर साबिर अंसारी (26) से 12,500 रुपए कीमत का विवो मोबाइल और मैहर में गोलू गोस्वामी से करीब 15 हजार रुपए का रियलमी मोबाइल बरामद किया गया।

तीनों को संबंधित जीआरपी के सुपुर्द किया गया।आरपीएफ ने यात्रियों की मदद करते हुए गाड़ी संख्या 12059 में मिला करीब 12 हजार रुपए का मोबाइल यात्री मधुसूदन अहिरवार को लौटाया। वहीं गाड़ी संख्या 12791 से जबलपुर स्टेशन पर छूटी 15 वर्षीय शबीरा को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया गया। 26 सितंबर को गाड़ी संख्या 22178 में घर से नाराज होकर जा रही 17 वर्षीय बालिका को नरसिंहपुर स्टेशन पर उतारकर परिजनों को सूचना दी गई और 27 सितंबर को सत्यापन के बाद उसे परिवार के हवाले कर दिया गया। आरपीएफ ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए निगरानी और त्वरित कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Next Post

संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में सांप देखने की उड़ी अफवाह , दमोह रेलवे स्टेशन पर पुलिस और सपेरों ने की खोज सांप नहीं मिलने पर सागर की ओर किया रवाना, एक घंटे लेट हुई ट्रेन

Mon Sep 28 , 2026
दमोह। दमोह से होकर दिल्ली जा रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के एसी भी- 3 कोच में रविवार रात सांप देखने की सूचना से हड़कंप मच गया। इसके बाद दमोह रेलवे स्टेशन पहुंचने पर ट्रेन में सर्चिंग की गई। आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची और सपेरों को भी बुलाया गया। करीब […]

You May Like