बुधनी वन परिक्षेत्र में फिर बाघ शावक की मौत

बुधनी. वन परिक्षेत्र में बीती रात एक साल के बाघ के शावक की मौत हो गई है. शावक का शव ग्राम खटपुरा के दहोटा घाट में सड़क किनारे मिला. प्रारंभिक जांच में सड़क दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है. राहगीरों ने शावक को मृत अवस्था में देखा और वन विभाग को सूचना दी.

वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है. डीएफओ एस डाबर ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल सकेगा. एक सप्ताह में वन्य प्राणी की दूसरी मौत यह बुधनी वन परिक्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर वन्य प्राणी की दूसरी मौत का मामला है। वन विभाग के अधिकारी घटना की गहन जांच कर रहे हैं. अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि किस वाहन की टक्कर से शावक की मौत हुई. रातापानी अभ्यारण वन्य प्राणी संरक्षण क्षेत्र में वन्य जीवों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक साल के दौरान वन परिक्षेत्र बुधनी में आने वाले अभ्यारण क्षेत्र में कई वन्य जीवों की मौत हो चुकी है. जिसमें कई दुर्घटनाएं रेल्वे लाईन पर तो कहीं सड़क हादसे में वन्य जीवों की मौत हुई है. वन विभाग इनकी मौत को नियंत्रित करने में असहाय महसूस कर रहा है. भीषण गर्मी के तेवर बढऩे के साथ जंगलों में पानी की तलाश में वन्य जीवभटकना पड़ता है कई वन्यजीव पानी की तलाश में जंगल से बाहर निकल कर आबादी क्षेत्र में आ रहे है और दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं.

Next Post

आवंटित जमीन की लीज कर दी निरस्त

Thu May 1 , 2025
  जबलपुर। यूनिट स्थापित करने के लिए शासन ने जबलपुर बरगी हिल्स स्थित आईटी पार्क में प्रदान की गयी जमीन की लीज निरस्त किये जाने के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की गयी थी। याचिका की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत एवं जस्टिस विवेक जैन […]

You May Like