600 नशीले इंजेक्शन के साथ चार सौदागर पकड़ाए 

 

जबलपुर। गोहलपुर पुलिस ने नेशनल धर्मकांटा के पास घेराबंदी कर चार नशे के सौदागरों को पकड़ा जिनके कब्जे से 600 नशीले इंजेक्शन जप्त किए गए हैं।

टीआई श्रीमति प्रतीक्षा मार्को ने बताया कि नेशनल धर्मकांटा के पास बायी गली में मोटर सायकिल तौहीद अंसारी  35 वर्ष निवासी सुलेमानी मस्जिद के पास चांदनी चौक हनुमानताल एवं मोह. वसीम 34 वर्ष निवासी मुबीनपुरा तलैया गोहलपुर, एक्सिस सवार जीशान अंसारी  34 वर्ष निवासी नूरानी मस्जिद के पास बहोराबाग हनुमानताल को पकड़ा गया। तीनों आरोपियों के कब्जे से फेनिरामाईन मैलेट  इंजैक्शन एवं बुप्रेनोरफिन इंजैक्शन कुल 600 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन एवं 3 मोबाईल, मोटर सायकिल एमपी 20 एम 4882, एक्सिस क्रमाक एमपी 20 एस एस 5374 जप्त करते हुये नशीले इंजैक्शनों के सम्बंध में पूछताछ करने पर छोटी ओमती निवासी आमीन से थोक में इंजैक्शन खरीदकर फुटकर में नशीले इंजेक्शन बेचना बताये। आरोपी आमीन 42 वर्ष निवासी कोठी मेडिकल के पास ओमती को सरगर्मी से तलाश करते हुये अभिरक्षा मे लेकर चारों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

Next Post

सहकार ग्लोबल का कमाल: सिंगरौली के ठेका के नाम पर सीधी की खदानों से निकाल रहे रेत

Thu Feb 6 , 2025
० शिकायत के बाद पूर्व में सीधी-सिंगरौली के सीमावर्ती क्षेत्र निगरी-निवास में अवैध उत्खनन को लेकर सहकार ग्लोबल के खिलाफ हो चुकी है कार्यवाही नवभारत न्यूज सीधी 6 फरवरी। सहकार ग्लोबल का कमाल यह है कि सिंगरौली के ठेका के नाम पर सीमावर्ती सीधी की खदानों से रेत उत्खनन का […]

You May Like

मनोरंजन