खूनी होली: युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या

जबलपुर। मझोली पडुआ पिपरिया में खूनी होली खेली गई। 24 वर्षीय युवक अर्जुन उर्फ अज्जू सिंह की कुल्हाड़ी मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम खबरा निवासी सुंदर सिंह उर्फ बड्डा गौड़ 50 वर्ष ने बताया कि आज दोपहर करीब 1:45 बजे उनके छोटे बेटे अंजय ने खेत पर आकर सूचना दी कि पडुआ पिपरिया में भाई अर्जुन पर मयंक सेन ने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया है। घायल अर्जुन को तत्काल शासकीय अस्पताल मझोली ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के सिर पर कुल्हाड़ी के गहरे घाव होने के कारण अत्यधिक रक्तस्राव मौत का कारण बना।

Next Post

मातम में बदलीं पर्व की खुशियां, चार ने की खुदकुशी

Wed Mar 4 , 2026
जबलपुर। चार अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चार लोगों ने खुदकुशी कर जीवन लीला समाप्त कर ली‌। जिससे होली पर्व की खुशियां मातम में बदल गई। परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई है। कुण्डम, गढ़ा, पाटन थाना क्षेत्र में तीन युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली तो हनुमानताल में […]

You May Like