इंदौर: एमजी रोड क्षेत्र में देर शाम एक भीषण सडक¸ हादसे में कॉलेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने बस चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया.एमजी रोड थाना प्रभारी विजय सिंह सिसौदिया ने बताया कि हादसा राजकुमार ब्रिज के पास हुआ. मृतक की पहचान देवीलाल निवासी विदिशा के रूप में हुई है, जबकि घायल प्रेम कुमार पिता रामकिशन मंडलोई निवासी मूसाखेड़ी है.
दोनों दोस्त एक ही कंपनी में कार्यरत हैं. प्रेम कुमार ट्रक ड्राइवर है और देवीलाल सुपरवाइजर के पद पर था. शाम को दोनों बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान मेडिकैप्स स्कूल की तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि देवीलाल सडक¸ पर गिर गया और बस का पहिया उसके सिर पर चढ़ गया. उसकी मौके पर ही मौत हो गई. प्रेम कुमार को गंभीर चोटें आईं और उसका पैर फ्रैख्र हो गया. उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा है. सूचना मिलते ही एमजी रोड पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया. वहीं, बस को जब्त कर ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है
