सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

विशाखापत्तनम 30 मार्च (वार्ता) सनराइजर्स हैदराबाद ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें मुकाबले में टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

आज यहां सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद कमिंस ने कहा कि उन्होंने तापमान और विकेट को देखते हुए पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि आज टीम में एक बदलाव है सिमरजीत सिंह की जगह जीशान अंसारी को मौका दिया गया है।

वहीं दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा कि टॉस जीतकर वह भी बल्लेबाजी ही करते। उन्होंने कहा कि गेंदबाजी यूनिट के तौर पर उनकी टीम तैयार है और उनकी टीम ने छोटी-छोटी रणनीति बनाई है। उन्होंने कहा कि टीम में एक बदलाव है, समीर रिजवी की जगह केएल राहुल को एकदश में जगह दी गई हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

दिल्ली कैपिटल्स (एकादश): जेक फ्रेजर-मक्गर्क, फॉफ डुप्लेसी, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), केएल राहुल, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा और मुकेश कुमार।

सनराइजर्स हैदराबाद (एकादश): ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन , नीतीश कुमार रेड्डी, अभिनव मनोहर, हाइनरिक क्लासन, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी और हर्षल पटेल।

Next Post

रियल मैड्रिड ने ला लीग में लेगानेस को हराया

Sun Mar 30 , 2025
मैड्रिड, 30 मार्च (वार्ता) किलियन एमबाप्पे के दो गोलों की बदौलत रियल मैड्रिड ने लेगानेस को 3-2 से हराकर ला लीगा के शीर्ष पर अपने प्रतिद्वंद्वी एफसी बार्सिलोना के साथ अंकों के मामले में बराबरी कर ली। शनिवार रात खेले गये मुकाबले में रिलय मैड्रिड के एमबाप्पे का पहला गोल […]

You May Like