गर्दन में तकलीफ के बावजूद शेारिफुल इस्लाम ने गेंदबाजी की

मैके, (ऑस्ट्रेलिया) 23 अगस्त (वार्ता) बंगलादेश के तेज गेंदबाज शोरिफुल इस्लाम को गर्दन में तकलीफ के बावजूद गेंदबाजी करनी पड़ी और इस दौरान उन्होंने देकर ऑस्ट्रेलिया के छह विकेट झटके थे।

बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने दूसरे टेस्ट के पहले दिन 35 रन देकर 6 विकेट लिए, जबकि उन्हें बल्लेबाजी के दौरान चोट लगी थी – दर्द उनकी कोहनी से शुरू होकर ऊपर की ओर फैल गया था। बंगलादेश के टीम प्रबंधन के एक सदस्य ने शनिवार बताया कि पैट कमिंस की गेंद लगने के बाद शोरिफुल को कोई गंभीर समस्या नहीं हुई थी, लेकिन गेंदबाजी करते समय उन्हें असहजता महसूस हो रही थी।

अधिकारी ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा, “कोई बड़ी समस्या नहीं थी, लेकिन उन्हें असहजता महसूस हो रही थी क्योंकि दर्द कोहनी से शरीर के ऊपरी हिस्से तक फैल गया था। शोरिफुल खुद इस बात को तूल नहीं देना चाहते थे, खासकर गेंद से शानदार प्रदर्शन के बाद मिली खुशी के माहौल में।”

दूसरे टेस्ट से पहले, डार्विन में खेले गए पहले टेस्ट में बंगलादेश को जीत दिलाने वाली प्लेइंग इलेवन में बदलाव की काफी चर्चा थी। हालांकि, टीम प्रबंधन ने हवा की स्थिति और शोरिफुल की गेंद को स्विंग कराने की क्षमता को ध्यान में रखते हुए इबादोत हुसैन के बजाय शोरिफुल पर भरोसा जताया।

Next Post

महिला से सोने की चेन छीनकर भाग रहे दो बदमाश दबोचे

Sun Aug 23 , 2026
सतना : जिले के चित्रकूट थाना क्षेत्र अंतर्गत गुप्तगोदावरी में शनिवार शाम एक महिला के गले से सोने की चेन छीनकर भाग रहे दो बदमाशों को ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पकड़ लिया.ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया जिसके बाद पुलिस ने उनकी बाइक जब्त कर […]

You May Like