आइची-नागोया (जापान) 20 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय एथलीट दीप्ति जीवनजी ने मंगलवार को एशियाई पैरा खेल की महिला 400 मीटर टी-20 स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
दीप्ति जीवनजी ने महिला 400 मी टी-20 में जीता स्वर्ण पदक
आज यहां हुए मुकाबले में दीप्ति जीवनजी (टॉप्स एथलीट) ने 56.36 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता और एक नया गेम्स रिकॉर्ड बनाया। इसके साथ उन्होंने सफलतापूर्वक अपना स्वर्ण पदक बरकरार रखा।
उन्होंने 2022 के 56.59 सेकंड के समय में 0.23 सेकंड का सुधार करते हुए 2026 में 56.36 सेकंड का समय निकाला।
