मुम्बई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को छह विकेट से हराया

मुम्बई, (वार्ता) रोहित शर्मा (84) और रायन रिकलटन (83) की आतिशी अर्धशतकीय पारी की बदौलत मुम्बई इंडियंस ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 47वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को आठ गेंदें शेष रहते छह विकेटसे हरा दिया। मुम्बई इंडियंस की टूर्नामेंट में इस तीसरी जीत के बावजूद अंक तालिका में वह छह अंक के साथ नौवें स्थान पर बनी हुई है।

229 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुम्बई के लिए रोहित शर्मा और रायन रिकलटन की सलामी जोड़ी ने तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करे हुए पहले विकेट किए 143 रन जोड़े। 11वें ओवर में मोहसिन खान ने रिकलटन को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। रिकलटन ने 32 गेंदों में छह चौके और आठ छक्के उड़ाते हुए 83 रनों की पारी खेली। 14वें ओवर में शतक की ओर बढ़ रहे रोहित शर्मा को एम सिद्धार्थ ने अपना शिकार बना लिया। रोहित शर्मा ने 44 गेंदों में छह चौके और सात छक्के लगाते हुए 84 रनों की पारी खेली। 16वें ओर में एम सिद्धार्थ ने तिलक वर्मा (11) को आउट कर पवेलियन भेज दिया। 18वें ओवर में मोहम्मद शमी ने सूर्यकुमार यादव (12) को बाउंड्री पर कैच आउट करा दिया। विल जैक्स ने 19वें ओवर की चौथी गेंद पर विजयी छक्का लगाया। मुम्बई इंडियंस ने 18.4 ओवरों में चार विकेट पर 229 रन बनाकर मुकाबला छह विकेट से अपने नाम कर लिया। नमन धीर ने 12 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का उड़ाते हुए नाबाद 23 रन बनाये। विल जैक्स ने नाबाद 10 रन बनाये।

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए एम सिद्धार्थ ने दो विकेट लिये। मोहम्मद शमी और मोहसिन खान ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले आज यहां निकोलस पूरन (63), मिचेल मार्श (44) और हिम्मत सिंह (नाबाद 40) की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने मम्बई इंडियंस के खिलाफ पांच विकेट पर 228 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। मुम्बई इंडियंस ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट़स की शुरुआत अच्छी नहीं हुई और उसने 29 के स्कोर पर जॉश इंग्लिस पांच गेंदों में (13) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद निकोलस पूरन और मिचेल मार्श की जोड़ी ने दूसरे विकेट लिए 94 रन जोड़े। दोनों बल्लेबाजों ने महज 8.1 ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 129 पर पहुंचा था। इसी दौरान नौवें ओवर की पहली गेंद पर कॉबिन बॉश ने मिचेल मार्श को आउट कर मुम्बई इंडियंस को दूसरी सफलता दिलाई। मार्श ने 25 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए 44 रन बनाये। इसके बाद मुम्बई के गेंदबाजों ने कप्तान ऋषभ पंत (15) और अंगकृष्ण रघुवंशी (11) रन आउट मैच पर पकड़ बनाने का प्रयास किया।

इसके बाद हिम्मत सिंह और एडन मारक्रम ने पारी को संभला और निर्धारित 20 ओवरों में लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 228 रन पर पहुंचा दिया। एडन मारक्रम ने 25 गेंदों में एक चौका और एक छक्का लगाते हुए नाबाद 31 रन बनाये। हिम्मत सिंह ने जसप्रीत बुमराह के ओवर में मिले जीवनदान का फायदा उठाते हुए 31 गेंदों में दो चौके और दो छक्के उड़ाते हुए नाबाद 40 रन ठोक डाले।

मुम्बई इंडियंस के लिए कॉबिन बॉश ने दो विकेट लिये। एम गजनफर, विल जॉक्स और रघु शर्मा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

1997 में भर्ती हुआ तो आवेदक ओल्ड पेंशन का हकदार: हाईकोर्ट

Tue May 5 , 2026
जबलपुर: मप्र हाईकोर्ट ने जेल प्रहरी को प्रथम नियुक्ति 1997 में प्रचलित सेवा नियमानुसार सेवा लाभ एवं ओल्ड पेंशन योजना का लाभ देने के निर्देश दिये है। जस्टिस जेके पिल्लई की एकलपीठ ने याचिका स्वीकार करते हुए कहा कि याचिकाकर्ता ओल्ड पेंशन का पात्र है।यह मामला याचिकाकर्ता नरेश कुमार पाण्डे […]

You May Like