उज्जैन: सिंहस्थ 2028 के लिए उज्जैन में सड़कों का चौड़ीकरण शुरू हो गया है। कोयला फाटक से तेलीवाड़ा तक के मार्ग पर नगर निगम द्वारा निशान लगाए जाने के बाद रहवासियों ने खुद अपने मकान, दुकान और संरचनाएं तोड़ना शुरू कर दीं।
निगम के अनुसार, 15 मीटर चौड़े मार्ग के लिए 5 से 10 फीट हिस्से को खाली कराया जा रहा है, जिससे यातायात सुगम होगा। एमआईसी सदस्यों को लेकर महापौर मुकेश टटवाल मार्ग का निरीक्षण करते हुए क्षेत्र में पहुंचे. जहां चौड़ीकरण कार्य चल रहा है वहां रहवासियों से चर्चा की, उनका धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया कि आप सभी नागरिकों द्वारा चौड़ीकरण कार्य में नगर निगम को सहयोग प्रदान किया जा रहा है.
