MP Weather: आज भिंड मुरैना और श्योपुर में बारिश, 40 Km की रफ्तार से चलेगी हवा

भोपाल। मप्र के भिंड, मुरैना, श्योरपुरकलां सहित जिलों में बुधवार को मूसलाधार बारिश हो सकती है. प्रदेश के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है. जिसको देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक ग्वालियर, दतिया, आगर, मंदसौर, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, सहित जिलों में बारिश के आसार बने हुए हैं. इस दौरान 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. प्रदेश के जिलों में बारिश का दौर फिलहाल जारी रहेगा. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सिंगरौली, सीधी, रीवा, बालाघाट, पन्ना, खरगौन, सिहोर, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, अनुपपुर, शहडोल, छिंदवाड़ा, सिवनी, मऊगंज, सतना सहित जिलों में बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में मानसून ट्रफ़ माध्य समुद्र तल पर अमृतसर, चंडीगढ़, शामली, शाहजहाँपुर, लखनऊ, छपरा, बांकुरा, कैनिंग से होकर दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है. एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण उत्तर-पश्चिम बिहार और उससे निकटवर्ती उत्तर-पूर्व उत्तर प्रदेश पर बना हुआ है और ऊँचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुकते हुए माध्य समुद्र तल से 4.5 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है.

 

Next Post

भारत बना दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा विमानन बाजार

Wed Aug 6 , 2025
नयी दिल्ली. भारत दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा विमानन बाजार बनकर उभरा है. वहीं, मुंबई-दिल्ली मार्ग दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई मार्गों की सूची में सातवें स्थान पर रहा. विमानन कंपनियों के समूह आईएटीए ने एक रिपोर्ट में यह कहा. इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) ने सोमवार को वर्ल्ड एयर […]

You May Like