मास्टर प्लान सड़क के लिए निगम की कार्रवाई, 16 मकानों के अवैध हिस्से हटाए

इंदौर। शहर में मास्टर प्लान की सड़क निर्माण परियोजना को गति देने के लिए नगर निगम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए लक्ष्मीबाई प्रतिमा से जिंसी चौराहे तक प्रस्तावित सड़क मार्ग में बाधक बने 16 मकानों के अवैध हिस्सों को हटा दिया। निगम की टीम जेसीबी और पोकलेन मशीनों के साथ मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।

Next Post

सेल के प्रबंधन प्रशिक्षण संस्थान ने गुरुग्राम के संस्थान एमडीआई के साथ किया समझौता

Thu May 21 , 2026
नयी दिल्ली, 21 मई (वार्ता) सरकारी क्षेत्र की इस्पात विनिर्माता स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के प्रबंधन प्रशिक्षण संस्थान (एमटीआई) और गुरुग्राम के प्रबंध शिक्षा संस्थान मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एमआईडी) ने एक करार पर हस्ताक्षर किये हैं जिसके अंतर्गत दोनों संस्थान सेल के युवा प्रबंधकों के लिए मिल कर […]

You May Like