नौतपा के पहले दिन 44.9 डिग्री पहुंचा पारा 

सतना : मौसम विभाग द्वारा सप्ताह भर से जारी किए जा रहे भीषण गर्मी और अति ऊष्ण हवाओं के रेड एलर्ट के बीच नौतपा के पहले दिन ने लोगों को झुलसाने ममें कोई कसर नहीं रख छोड़ी. 44.9 डिग्री सेल्सियस के तापमान के साथ 39 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली अति गंभीर लू ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया.मौसम कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को शहर में दिन का अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. इस लिहाज से जहां अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे में 0.7 डिग्री की बढ़ोत्तरी देखने को मिली. वहीं यह सामान्य की तुलना में 2.9 डिग्री सेल्सियस ऊपर पहंंच गया.

हलांकि 29 डिग्री सेल्सियस के साथ न्यूनतम तापमान में 24 घंटे में 1.2 डिग्री की कमी देखने को मिली. लेकिन इसके बावजूद भी यह सामान्य की तुलना में 1.2 डिग्री अधिक बना रहा. इसी कड़ी में हवा में नमी की मात्रा भी रविवार की तरह न्यूनतम स्तर 13 फीसदी पर पहुंच गई. सोमवार की सुबह से ही चिलचिलाती धूप के असर के चलते सुबह के 8 बजते ही पारा एकाएक चढऩे लगा. वहीं दोपहर 12 बजने के बाद 45 डिग्री को छूने को बेताब पारे के साथ ही 39 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अत्यधिक गर्म हवाएं चलने लगीं. जिसके चलते दोपहर 2 बजते-बजते हालात काफी खराब नजर आने लगे. आलम यह रहा कि दिन भर की भीषण तपन और एक्ट्रीम हीट वेव के असर के चलते देर शाम तक लू का असर बरकरार रहा.
नौतपे के उत्तरार्ध में राहत
व.मौसम विभाग के अनुसार सतना में हलांकि मंगलवार को भी एक्ट्रीम हीट वेव का रेड एलर्ट जारी रहेगा. लेकिन उसके बाद इसके ऑरेंज एलर्ट में बदलने की संभावना है. अगले कुछ दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में आंधी-बारिश की घटनाएं सामने आ सकती हैं. जिसका आंशिक असर सतना पर भी पडऩे के कारण तापमान में कुछ कमी आने की संभावना रहेगी. वहीं यह संभावना भी जताई जा रही है कि 29 मई तक जिले में भी अलग अलग स्थानों पर तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश का मौसमी फेरबदल देखने को मिलेगा.

Next Post

पेट्रोल ₹118 के पार, डीजल ₹101 रुपए प्रति लीटर

Tue May 26 , 2026
सतना : आम आदमी की कमर तोड़ रही महंगाई के बीच जनता को एक और तगड़ा झटका लगा है। पिछले महज 10 दिनों के भीतर यह चौथी बड़ी वृद्धि है, जिसने आम उपभोक्ता को संभलने का मौका भी नहीं दिया। आज सुबह पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये प्रति […]

You May Like