कार रोककर बदमाशों ने किया हमला, टाटा नेक्सन और मोबाइल लूटे

 

इंदौर. क्षिप्रा थाना क्षेत्र में इंदौर देवास बायपास पर कार सवार पांच बदमाशों ने एक कार को रोककर उसमें सवार युवकों से मारपीट की और मोबाइल व कार छीनकर फरार हो गए. बदमाशों ने पहले कार का कांच फोड़ा और विरोध करने पर एक युवक के पैर पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे घायल कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

गांधीनगर क्षेत्र के ग्राम पालाखेड़ी काकड़ में रहने वाले विनोद पिता राजेश रघुवंशी ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथी दीपक, लोकेश और अन्य लोगों के साथ टाटा नेक्सन कार से सुल्लाखेड़ी ब्रिज के पास से गुजर रहे थे. इसी दौरान दूसरी कार में सवार पांच बदमाशों ने उनकी गाड़ी रोक ली. बदमाशों ने युवकों से गाली गलौज शुरू कर दी. विरोध करने पर उन्होंने लोहे की रॉड और डंडों से कार के सामने का कांच तोड़ दिया, फिर दीपक के पैर पर रॉड से हमला किया. घायल दीपक और उसके साथी लोकेश के मोबाइल फोन लेने के बाद बदमाश उनकी टाटा नेक्सन भी लेकर भाग निकले. घटना के बाद फरियादी ने क्षिप्रा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने बायपास पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है. फुटेज के आधार पर बदमाशों और उनकी कार की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं.

Next Post

पेट्रोल पंप के हिसाब में 90 हजार रुपए कम मिले, कर्मचारी पर केस

Sun Aug 9 , 2026
इंदौर. अन्नपूर्णा क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप के रोजाना के हिसाब में 90 हजार रुपए कम मिलने के बाद कर्मचारी की भूमिका सामने आई है. पेट्रोल बिक्री से मिली यह रकम बैंक में जमा होने के बजाय कर्मचारी के पास ही रह गई. हिसाब में अंतर मिलने पर पंप प्रबंधन […]

You May Like