रीवा में सड़क हादसे के बाद हत्या का आरोप, परिजनों ने कहा – युवक पर 2-3 बार चढ़ाई कार

रीवा। शहर के समान थाना क्षेत्र अंतर्गत रतहरा बाईपास पर सड़क हादसे का मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने कार चालक पर हत्या का आरोप लगाया है।

मृतक के चाचा राहुल शुक्ला ने बताया कि मृतक प्रखर शुक्ला उर्फ अंशु निवासी शिल्पी कुंज, बीती रात करीब 12 बजे अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से घर लौट रहा था। रतहरा बाईपास स्थित नहर के पास एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। आरोप है कि इसके बाद कार सवार युवक ने प्रखर के ऊपर दो से तीन बार कार चढ़ा दी। कार बंद होने पर चालक मौके पर कार छोड़कर भाग निकला। हादसे में प्रखर के दो दोस्त मामूली रूप से घायल हुए हैं।

मौके पर पहुंचे समान थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि बाइक और कार की टक्कर में बाइक पर सवार तीन युवकों में से बीच में बैठे प्रखर शुक्ला की मौत हो गई, जबकि दो युवक मामूली रूप से घायल हैं। कार और बाइक को जब्त कर लिया गया है। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह हत्या है या दुर्घटना।

Next Post

28 वन समितियां को दी गई लोक संस्कृति और खेल से संबंधित उपकरण 

Fri Sep 18 , 2026
बागली। मध्य प्रदेश शासन एवं वन विभाग संयुक्त वन प्रबंधन समित के अंतर्गत प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस सेवा संकल्प सप्ताह के दौरान पिपरी के नजदीक प्राचीन सीता मंदिर पर पूजापुंरा रेंज अंतर्गत तथा रतनपुर सब रेजं अंतर्गत क्षेत्र की कुल 28 विभिन्न वन क्षेत्र सुरक्षा समितीयो को […]

You May Like