बाजार में नकली 100-200 के नोटों का बढ़ता खतरा, त्योहारों में ठग सक्रिय

सिंगरौली: जिले के मुख्यालय बैढ़न में त्योहारों का फायदा उठाते हुए असामाजिक तत्व बाजार में 100 और 200 रुपये के नकली नोटों को खपाने लगे हैं। ग्राहक बनकर ठगी करने वाले ये ठग दुकानों और ठेलों पर नकली नोटों के माध्यम से भोली-भाली जनता को ठगी का शिकार बना रहे हैं।सरई निवासी फूला जायसवाल (50) ने बताया कि उनके साथ यह तीसरी बार हुआ, जब एक व्यक्ति बार-बार उनके ठेले से अनार खरीदने आता और नकली नोट देता।

स्थानीय व्यापारियों के अनुसार नकली नोटों की पहचान करना मुश्किल हो गया है, क्योंकि ये असली की तरह ही दिखते हैं।पुलिस प्रशासन को इस मामले से अवगत कराया गया है और नागरिकों से अपील की गई है कि वे खरीदारी के दौरान 200 रुपये के नोटों को विशेष ध्यान से जांचें। त्योहारों में बाजार की भीड़ बढ़ने के कारण ठग और अधिक सक्रिय हो सकते हैं। पुलिस ने सतर्क रहने और संदिग्ध व्यक्ति या नकली नोट की जानकारी तुरंत थाने में देने की चेतावनी दी है।

Next Post

इंदौर में अवैध हथियारों के साथ दो युवक गिरफ्तार

Thu Oct 16 , 2025
इंदौर:पुलिस ने शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए दो युवकों को अवैध धारदार चाकू के साथ पकड़ा है. दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है.विजय नगर पुलिस ने देर रात एनआरके बिजनेस पार्क के सामने चेकिंग के दौरान 29 वर्षीय अक्षय शुक्ला निवासी […]

You May Like