इंदौर:पुलिस ने शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए दो युवकों को अवैध धारदार चाकू के साथ पकड़ा है. दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है.विजय नगर पुलिस ने देर रात एनआरके बिजनेस पार्क के सामने चेकिंग के दौरान 29 वर्षीय अक्षय शुक्ला निवासी नंदानगर को पकड़ा. तलाशी लेने पर उसकी पैंट की जेब से 24 सेंटीमीटर लंबा बटनदार धारदार चाकू बरामद हुआ.
आरोपी बाइक एमपी 09 क्यूपी 1225 से घूम रहा था. वहीं चंदन नगर थाना पुलिस ने नगीन नगर निवासी 22 वर्षीय मुकेश उर्फ मुक्कु टोडरमल को शुलभ शौचालय के पीछे सर्विस रोड से पकड़ा. उसके पास से 9 सेंटीमीटर लंबा लोहे का धारदार चाकू मिला. पुलिस ने दोनों मामलों में आर्म्स एक्ट की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
