चाय के साथ गांजा भी बेचती थी गंगाबाई

रेहटी. ग्राम इटावा में चाय की दुकान चलाने वाली महिला अवैध रूप से गांजा की तस्करी करते हुए पकड़ी गई. पुलिस द्वारा महिला को गिरफ्तार कर आधा किलो गांजा बरामद किया गया. जिसकी कीमत लगभग 12 हजार रुपए बताई गई. पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम इटवा जदीद में एक 45 वर्षीय महिला चाय की दुकान चलाती है. जहां से वह अवैध रूप से गांजा भी बेचती है. मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबन्दी कर महिला को गिरफ्तार किया. नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम गंगाबाई पति किशनलाल सोलंकी बताया. महिला के कब्जे से एक सफेद झोले में 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया. आरोपी महिला पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया. इस कार्यवाही में उप निरीक्षक भावना यादव, दीपक सर्राटी, सुमेरसिंह उइके, जयनारायण, जितेन्द्र गौर लवकेश जाट, विकास नागर, मनीषा, निकिता की भूमिका रही.

Next Post

मां रतनगढ़ माई के इतिहास को छेड़ने की कोशिश सहन नहीं होगी, दिया ज्ञापन

Tue Jun 24 , 2025
दतिया। सेवढ़ा तहसील क्षेत्र के सैंकड़ों लोगों ने तहसील कार्यालय पर आकर रतनगढ़ माई के जयकारों के साथ एसडीएम अशोक अवस्थी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दतिया जिले के प्रसिद्ध लेखकों गंगाराम शास्त्री, डॉ.कामिनी, रामस्वरूप ढेंगुला, बलराम सिंह राजपूत, हरीशचंद्र गौर, श्रीराम बुधौलिया, एम एल प्रभाकर, रमाशंकर नगरिया, डॉ.रत्नेश बाल, […]

You May Like