बारिश पूर्व गंदे पानी एवं रिचार्ज पॉइंट बनाने का काम पूरा करो

इंदौर: नगर निगम स्मार्ट सिटी ऑफिस में आज बारिश के पहले अमृत योजना और जल प्रदाय को लेकर समीक्षा बैठक बुलाई गई थी. बैठक में आयुक्त ने रेस्टोरेशन के काम, स्टॉर्म वाटर लाइन के पास रिचार्ज पॉइंट, नई सड़कों पर यूटिलिटी लाइन और स्टॉर्म वाटर लाइन, गंदे पानी सप्लाय को लेकर बैठक ली.आज स्मार्ट सिटी ऑफिस सभागृह में निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने अमृत 2.0 और वॉटर सप्लाय की व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक ली.

बैठक में आयुक्त वर्मा ने स्ट्रार्म वॉटर लाइन के पास रिचार्ज प्वाइंट बनाने, रेस्टोरेशन के काम बारिश के पहले पूरे करने के निर्देश सभी जोनल अधिकारी को दिए. साथ ही गंदा पानी सप्लाय होने की शिकायत मिलने पर संबंधित इंजीनियर के खिलाफ कारवाई होगी. आयुक्त वर्मा ने कहा कि कॉलोनी के अंदर जहां भी रेस्टोरेशन का कार्य किया जाना है, तो उसे भी वर्षा के पहले पूरा कर ले. साथ ही मास्टर प्लान की नई सड़क बनना प्रस्तावित है, उसमें स्टॉर्म वाटर लाइन रोड के किनारे पर डालें तथा सड़क के फुटपाथ पर यूटिलिटी की लाइन डाली जाने की प्लानिंग की जाए. फुटपाथ पर यूटिलिटी लाइन होने पर सड़क को फिर से ना खोदना पड़े.
रिचार्ज पॉइंड बनाएं
आयुक्त वर्मा ने यह भी निर्देश दिए गए की स्टॉर्म वाटर लाइन के पास में वर्षा जल का उपयोग करने के लिए रिचार्ज पॉइंट बनाएं जाएं. वर्षा जल का भू जल पुनर्भरण में उपयोग करे। साथ ही गंदे पानी की शिकायत को प्राथमिकता से बारिश के पहले पूर्ण करने के आदेश दिए। गंदे पानी की शिकायत मिलती है तो संबंधित इंजीनियर की जिम्मेदारी निर्धारित की जाकर उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी. वर्षा जल को पुनर्भरण के लिए क्षेत्र में जो भी कुएं बावड़ी है ,उनके पास रिचार्ज पॉइंट बनाए जाए. इसके लिए हर जोन में सर्वे कर स्थान चयन कर लें. उन्होंने बताया कि लगभग 700 से अधिक बोरिंग इस वर्ष सूख गए थे, उन्हें भी रिचार्ज करने की कारवाई के निर्देश दिए गए.

Next Post

कृषि उद्योग समागम में शिरकत करने आज नरसिंहपुर आयेंगे उप राष्ट्रपति धनखड़

Mon May 26 , 2025
जबलपुर: नरसिंहपुर में आज उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, की उपस्थिति में कृषि उद्योग समागम का आयोजन होने जा रहा है जिसको लेकर जबलपुर में भी पुलिस-प्रशासनिक अमला हाई अलर्ट मोड में है। थल से लेकर नभ तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर लिए गए है। व्हीव्हीआईपी की सुरक्षा को दृष्टिगत […]

You May Like