कृषि उद्योग समागम में शिरकत करने आज नरसिंहपुर आयेंगे उप राष्ट्रपति धनखड़

जबलपुर: नरसिंहपुर में आज उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, की उपस्थिति में कृषि उद्योग समागम का आयोजन होने जा रहा है जिसको लेकर जबलपुर में भी पुलिस-प्रशासनिक अमला हाई अलर्ट मोड में है। थल से लेकर नभ तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर लिए गए है। व्हीव्हीआईपी की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुये डुमना विमानतल जबलपुर की 20 किलोमीटर तक की परिधि को सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर नो फ्लाइ जोन के साथ रेड जोन घोषित किया गया।
11.15 बजे आएंगे, होगा स्वागत
उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का मध्यप्रदेश के प्रवास पर सोमवार को सुबह 11.15 बजे नई दिल्ली से भारतीय वायु सेना के विशेष विमान द्वारा जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट आयेंगे। उपराष्ट्रपति का डुमना एयरपोर्ट पहुँचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया जायेगा।
कब कहां पहुंचेंगे
उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ डुमना एयरपोर्ट से सुबह 11.25 बजे भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर द्वारा नरसिंहपुर प्रस्थान करेंगे। श्री धनखड़ नरसिंहपुर में दोपहर 12.25 बजे कृषि उद्योग समागम का शुभारंभ करेंगे। उप राष्ट्रपति का नरसिंहपुर से दोपहर 3.05 बजे वायुसेना के हेलीकाप्टर से वापस डुमना एयरपोर्ट जबलपुर आगमन होगा। श्री धनखड़ डुमना एयरपोर्ट से भारतीय वायु सेना के विशेष विमान द्वारा दोपहर 3.15 बजे नई दिल्ली प्रस्थान करेंगे।

Next Post

पश्चिमी बायपास: 600 सौ हैक्टेयर जमीन पर बनेगी 6 लेन सड़क

Mon May 26 , 2025
इंदौर: पश्चिमी बायपास सड़क का काम जल्द शुरू हो जाएगा. यह बात इसलिए चर्चा में है कि कलेक्टर ने दो दिन पहले ही सड़क के लिए जमीन अधिग्रहण कार्य पूरा करने का कहा है. शहर की 158 किलोमीटर रिंग बनाने का रास्ता साफ हो गया है. इसके पहले चरण में […]

You May Like