मणिकम टैगोर ने की किरण रिजिजू की आलोचना

नयी दिल्ली, 09 मार्च (वार्ता) कांग्रेस के लोकसभा सदस्य मणिकम टैगोर ने संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू की कार्यशैली की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में इतना ‘गैर जिम्मेदार’ संसदीय कार्य मंत्री कभी नहीं देखा। श्री टैगोर ने सोमवार को सोशल मीडिया पर श्री रिजिजू पर आरोप लगाया कि वह विपक्ष को सदन में बोलने का अवसर ही नहीं देना चाहते। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया की स्थिति गंभीर है और क्षेत्र में तनाव बढ़ रहा है, ऐसे समय में सरकार ने अचानक किसी मंत्री का बयान सदन के एजेंडे में शामिल कर दिया, जबकि विपक्ष उसी मुद्दे पर विस्तृत चर्चा चाहता है।

कांग्रेस नेता ने सवाल किया कि सरकार इस मुद्दे पर चर्चा से क्यों डर रही है। गौरतलब है कि श्री रिजिजू ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा था कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को अपनी अंतरात्मा में झांककर देखना चाहिए कि उन्होंने संसद की गरिमा को कितना गिराया है। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्ष द्वारा लाये गये ‘अनावश्यक प्रस्तावों’ पर भी चर्चा के लिए तैयार है। देश संविधान तथा संसद के नियमों के अनुसार चलता है, न कि विपक्ष के इच्छा के अनुसार।

Next Post

अकासा ने बिना शुल्क टिकट रद्द कराने की छूट 31 मार्च तक बढ़ाई

Mon Mar 9 , 2026
नयी दिल्ली, 09 मार्च (वार्ता) नवोदित विमान सेवा कंपनी अकासा एयर ने पश्चिम एशिया संकट के बीच बिना शुल्क टिकट रद्द कराने और यात्रा की तारीख में बदलाव का लाभ 31 मार्च तक की बुकिंग पर देने की घोषणा की है। अकासा ने सोमवार को जारी अपडेट में बताया कि […]

You May Like

Play sound