वल्लभ भवन में फिर आयोजित होगा प्रतिभा सम्मान समारोह 

भोपाल। मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ ने कोविड महामारी के कारण रुके अपने लोकप्रिय प्रतिभा सम्मान समारोह को पुनः प्रारंभ करने की घोषणा की है। संघ के अध्यक्ष इंजी. सुधीर नायक ने बताया कि यह कार्यक्रम वल्लभ भवन क्रमांक 1 के कक्ष क्रमांक 506 में आयोजित किया जाएगा।

यह समारोह पूर्व में प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता रहा है, जिसमें मंत्रालय कर्मचारियों के प्रतिभाशाली बच्चों की उपलब्धियों का सम्मान किया जाता है। बीते वर्षों में यह कार्यक्रम न केवल मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान के लिए प्रसिद्ध रहा, बल्कि इसमें कई नवाचार भी किए गए। सिविल सेवा परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों को आमंत्रित कर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कराया जाता था। साथ ही सामाजिक सेवा, योग, साइकिल से कार्यालय आने तथा माता-पिता की सेवा करने वाले कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाता रहा है।

इस वर्ष प्रतिभाशाली बच्चों के साथ-साथ उन कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने मंत्रालय भवन में आग लगने पर अपनी जान जोखिम में डालकर उसे बुझाया था। वर्ष 2019 में चयनित लेकिन स्थगित सुषील चंद्र वर्मा पुरस्कार के पात्रों को भी इस अवसर पर सम्मान मिलेगा। इसके अलावा प्रकाशित लेखक ओ.पी. शर्मा और कविता शिरोले, खेल उपलब्धि हासिल करने वाले तथा प्रतिमाह वंदे मातरम् प्रस्तुत करने वाली टीम को भी सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे.

Next Post

अमेरिका और इजरायल के हमले में मारे गये आईआरजीसी की खुफिया एजेंसी के प्रमुख खादिमी

Mon Apr 6 , 2026
तेहरान, 06 अप्रैल (स्पूतनिक) इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) के खुफिया संगठन के प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादिमी की अमेरिका-इजरायल के हमले में मौत हो गयी है। आईआरजीसी ने सोमवार को एक बयान में इसकी पुष्टि करते हुए कहा, “ आईआरजीसी के खुफिया संगठन के प्रमुख मजीद खदेमी की आज […]

You May Like