ईडी के अधिकारी और हेड कांस्टेबल रिश्वत लेते गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर (वार्ता) केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पांच लाख रुपये के रिश्वत मामले में लखनऊ स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय के एक प्रवर्तन अधिकारी और एक हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है।

सीबीआई की जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह कार्रवाई एक शिकायत के आधार पर की गई। मामले के अनुसार आरोपी हेड कांस्टेबल ने शिकायतकर्ता के पिता से ईडी के एक मामले में राहत दिलाने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता को अगस्त-सितंबर के दौरान ईडी के लखनऊ जोन से दो समन मिले थे।

जानकारी मिलने पर सीबीआई ने जाल बिछाकर आरोपी हेड कांस्टेबल को प्रवर्तन अधिकारी की ओर से 5,00,000 रुपये की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। इसके बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

 

Next Post

इशान किशन दूसरे टी 20 से बाहर; कुमार कुशाग्र कवर के तौर पर शामिल

Fri Oct 23 , 2026
क्राइस्टचर्च, 23 अक्टूबर (वार्ता) न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहले टी 20 के दौरान विकेटकीपर-बल्लेबाज़ इशान किशन के दाहिने एडक्टर (जांघ के पास की मांसपेशी) में हल्की चोट (स्ट्रेन) आ गई है। इस वजह से वह शनिवार को खेले जाने वाले दूसरे टी 20 से बाहर हो गए हैं। पुरुष चयन समिति […]

You May Like