चौकीदार पर हमला कर बाल गृह से भागे आठ नाबालिग 

जबलपुर। गोकलपुर स्थित बाल संप्रेषण गृह में चौकीदार पर हमला कर आठ नाबालिग भाग निकले।

जानकारी के अनुसार बाल संप्रेषण गृह में बीती रात चौकीदार राजेंद्र कुमार पटेल ड्यूटी पर तैनात था। इस दौरान 8 नाबालिग पहुंचे और  चौकीदार से चाबी मांगने लगे। चौकीदार ने कमरे में जाने से मना किया तो सिर पर ताले से हमला कर नाबालिग छत के दरवाजे की चाबी छीनी और ऊपर का दरवाजा खोलकर छत के रास्ते से फरार हो गए। चौकीदार का मोबाइल भी छीनकर ले गए।

पिता को बुलाया, कार से फरार-

नाबालिकों में से एक नाबालिक ने चौकीदार के मोबाइल से अपने पिता को फोन कर बुलाया इसके बाद कार से सभी फरार हो गए।

फरार हुए सभी नाबालिग आदतन अपराधी हैं

Next Post

अस्पताल में परिवार, घर में लाखों की चोरी

Tue Feb 4 , 2025
जबलपुर। शहपुरा थाना अंतर्गत वार्ड नम्बर 1 में चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात और नगदी पार कर दी। चोरों ने वारदात उस समय अंजाम दिया जब परिवार विक्टोरिया में अपने रिश्तेदार का ऑपरेशन होने पर गया हुआ था। पुलिस ने बताया कि श्रीमती सुमन […]

You May Like