बाबा साहब के प्रति युवाओं की श्रद्धा उमड़ी

भोपाल। संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर राजधानी में युवाओं का उत्साह और श्रद्धा विशेष रूप से देखने को मिला। एमपी नगर बोर्ड ऑफिस चौराहे पर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए दलित समाज के युवा बड़ी संख्या में एकत्रित हुए. इस दौरान माहौल जय भीम के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा सामाजिक कार्यकर्ता प्रयांश कल्याणे ने किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के विचार और उनके बताए जीवन मूल्य आज भी समाज को सही दिशा देने वाले हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि शिक्षित बनो संगठित रहो और संघर्ष करो जैसे मूल मंत्र को जीवन में अपनाकर ही समतामूलक समाज की स्थापना की जा सकती है। श्रद्धांजलि सभा में टाइगर ग्रुप के प्रदेश अध्यक्ष रवि राव मराठा सामाजिक कार्यकर्ता नीड्स मालिक गौतम चौहान बृजेश राव गायकवाड़ प्रकाश बाघमारे विकाश राव और राजेश राव सहित अनेक संगठनों के युवा उपस्थित रहे। सभी ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। चौराहे पर उमड़ी युवा भीड़ और गूंजते नारे यह संदेश दे रहे थे कि बाबा साहब के आदर्श आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और न्याय समानता तथा भाईचारे पर आधारित समाज की दिशा में युवाओं की प्रतिबद्धता लगातार मजबूत हो रही है।

Next Post

राजधानी में विभिन्न मार्गों पर बनने वाले द्वार विरासत के साथ विकास को करेंगे जीवंत : सीएम डॉ. यादव

Sat Dec 6 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राजधानी के गौरवशाली अतीत को निखारने के लिए सभी समन्वित आवश्यक प्रयास पूरी प्रतिबद्धता के साथ किए जाएंगे। महान प्रतापी राजा भोज के शासन के एक हजार साल पूर्ण होने पर भोज-नर्मदा द्वार का भूमि-पूजन किया गया था। राजधानी में महान चक्रवर्ती […]

You May Like