कर्मकांड आचार्य परिषद ने किया श्रावणी उपक्रम

नर्मदापुरम। आज नर्मदा मैया के पवित्र तट पर श्री टाटाम्बरी बाबा श्री श्री १००८ रामदास त्यागी महाराज के दिव्य आश्रम में कर्मकांड आचार्य परिषद के अध्यक्ष पं.अतुल शास्त्री के सानिध्य में आचार्य पं. शिवराम शास्त्री के आचार्यत्व में पं. प्रदीप कृष्ण शास्त्री के कुशल नेतृत्व में श्रावणी उपाकर्म संपन्न हुआ।

जिसमें सभी कर्मकांडी ब्राह्मण समाज के लोगों ने तन और मन की शुद्धि करने के निमित्त प्रायःश्चित संकल्प, दशबिध स्नान ,इन स्नानों में १. भस्म, २. मिट्टी, ३. गोबर, ४. गोमूत्र, ५. गो- दुग्ध, ६. गो- दधि, ७. गो- घृत, ८. सर्वौषधि (हल्दी), ९. कुश और १०. और स्वर्ण स्नानादि किये इसके पश्चात् सप्तऋषि पूजन , पंचगव्य प्राशन यज्ञयोपवीत पूजन

करके नये जनेऊ धारण किये,रक्षा सूत्र विधान किया गया, क्योंकि शास्त्रों के अनुसार आचार्य श्रावणी उपाकर्म करके अपने यजमानों को रक्षासूत्र बाँधने का अधिकार प्राप्त करते हैँ,हवन आरती के पश्चात् ब्राम्हण भोज पं. विष्णु पलिया की ओर से किया गया

इस पुनीत अनुष्ठान में क्षेत्रीय कर्मकांडी विद्वानों और ब्राह्मण समाज के लोगों ने भाग लिया, जिसमें मुख्य रूप से विष्णु पलिया भागीरथ मिश्रा मुकेश पाण्डेय राजेन्द्र शर्मा जितेन्द्र भार्गव सर्व ब्राह्मण समाज के सचिव पं. अशोक भार्गव किशोर चतुर्वेदी गोविन्द मिश्रा पं. प्रदीप शास्त्री कपूरी सूरज शर्मा माधव शास्त्री गौरीशंकर शास्त्री आदि उपस्थित रहे

श्रावणी उपाकर्म के अंत में सभी ने मिलकर सम्पूर्ण हिन्दू समाज के मंगल और कल्याण की कामना की।

Next Post

दिल्ली से गोवा की यात्रा कर रहे नेपाली नागरिक ट्रेन से लापता

Sun Aug 10 , 2025
इटारसी। नेपाल निवासी एक नागरिक ट्रेन में सफर के दौरान अचानक लापता हो गया। इटारसी आने पर उसके जीजा ने जीआरपी थाने में इसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी है। जीआरपी के अनुसार नेपाल निवासी धर्मे कामी 54 वर्ष दिल्ली से गोवा की यात्रा अपने जीजा इंद्रा सिंह के साथ […]

You May Like