शपथ के साथ स्वच्छता पखवाड़ा शुरू

जबलपुर। स्वच्छ भारत मिशन पहल के अन्तर्गत पूरे भारतीय रेलवे पर दिनाँक 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा 2025 कैंपेन अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्‍याय के मागर्दर्शन में और तीनों मण्डलों के मण्डल रेल प्रबंधकों के निर्देशन में बुधवार दिनांक 17 से स्वच्छता पखवाड़ा अभियान का आगाज हो गया है। महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्‍याय द्वारा तीनों मण्डलों के मंडल रेल प्रबंधकों एवं विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और रेल कर्मियों को रेलवे स्वच्छता पखवाड़ा अभियान को सफल बनाने एवं अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। अभियान के पहले दिन बुधवार 17 सितम्बर को स्वच्छता के संकल्प को चरितार्थ करने के उद्देश्य से मुख्यालय रेलवे परिसर में महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय ने पमरे मुख्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई इस स्वच्छता शपथ में रेल कर्मियों ने श्रमदान का संकल्प लिया। इसके साथ ही स्वच्छ भारत मिशन का प्रचार-प्रसार और रेल परिसर को स्वच्छ बनाने की शपथ ली गई।

इनकी थी मौजूदगी

इस स्वच्छता शपथ के अवसर पर अपर महाप्रबंधक प्रमोद कुमार खत्री, प्रमुख मुख्य दूरसंचार एवं संकेत इंजीनियर एकनाथ मोहकर, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक नीरज कुमार, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक कुशाल सिंह, प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक मनीष तिवारी, प्रधान वित्त सलाहकार सुश्री मनजीत कौर, प्रमुख मुख्य यांत्रिकी इंजीनियर एम विजय कुमार, प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त राजीव कुमार यादव, प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी प्रवीन खोराना, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी एस. डी. पाटीदार, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक मनोज कुमार गुप्ता, प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. श्याम सुन्दर, प्रमुख मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) एम. एस. हाशमी, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर एस एस पाराशर, सचिव महाप्रबंधक राहुल जयपुरिया सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Next Post

शासकीय सेवा से सेवानिवृत होने के बाद प्रदीप और राजेश ने थामा कांग्रेस का हाथ

Wed Sep 17 , 2025
ग्वालियर। कांग्रेस की रीति-नीतियों से प्रभावित होकर प्रदीप बित्थरिया एवं राजेश बंसल ने शासकीय सेवा से सेवानिवृत होने के बाद कांग्रेस का हाथ थामा है। सदस्यता समारोह में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र यादव एवं मप्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुनील शर्मा ने दोनों सेवानिवृत पूर्व शासकीय सेवकों को कांग्रेस का […]

You May Like