चार दिवसीय राखी मेले का समापन, 2.50 लाख से अधिक का व्यापार

जबलपुर: मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और जिला पंचायत द्वारा 22 अगस्त से संभागीय हाट बाजार में आयोजित चार दिवसीय राखी मेले का बुधवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। मेले में स्व-सहायता समूहों द्वारा विभिन्न उत्पादों के 25 स्टॉल लगाए गए, जो शहरवासियों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहे। चार दिनों में 500 से अधिक ग्राहकों ने मेले का भ्रमण कर खरीदारी की और स्व-सहायता समूहों द्वारा 2 लाख 50 हजार रुपये से अधिक का व्यापार किया गया।

मेले का उद्घाटन के अवसर पर जहां जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा मुकेश गोटिया ने स्व- सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों का अवलोकन कर उनके हुनर और प्रयासों की सराहना की, वहीं मेले के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक गेहलोत ने विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण कर स्व-सहायता समूहों की महिलाओं से संवाद किया और उनके उत्पादों की गुणवत्ता, बिक्री एवं विपणन की जानकारी ली तथा बेहतर पैकेजिंग और विपणन के लिए प्रोत्साहित किया।

मेले में स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित राखियां, हस्तशिल्प, प्राकृतिक एवं गौ-आधारित उत्पाद, वनौषधि एवं जैविक उत्पाद, हस्तकरघा तथा बांस एवं लाख से निर्मित सामग्री बिक्री के लिए उपलब्ध रही। खाने- पीने के विभिन्न स्टॉल और बच्चों के झूले भी मेले के विशेष आकर्षण रहे। मेले का आयोजन जिला परियोजना प्रबंधक श्रीमती अंजुला झा के नेतृत्व में किया गया। आयोजन कोसफल बनाने में जिले एवं विभिन्न विकासखंडों की टीमों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

टीमों के समन्वित प्रयासों से ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ स्व-सहायता समूहों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री के लिए प्रभावी मंच मिला। मेले के माध्यम से स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को बाजार उपलब्ध कराने, आय बढ़ाने और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण अवसर मिला। आयोजन ने स्थानीय एवं स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने के साथ ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का संदेश भी दिया। आयोजकों ने मेले की सफलता में सहयोग देने वाले सभी स्व-सहायता समूहों, ग्राहकों, जिले एवं विकासखंड की टीमों तथा संबंधित सहयोगी विभागों के प्रति आभार व्यक्त किया

Next Post

खराब बड़े कपड़ों से बनेंगे धागे और खिलौनों के फाइबर

Thu Aug 27 , 2026
इंदौर: शहर में नगर निगम स्वच्छता अभियान में एक ओर नवाचार करने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत अब शहर में घरों से निकलने वाले खराब बड़े कपड़ों से खिलौनों के फाइबर एवं धागे बनाए जाएंगे. स्वच्छता अभियान में बड़े कपड़ों को ट्रीट करने का प्लांट देवगुराडिया ट्रेंचिंग ग्राउंड […]

You May Like

Play sound