‘सनम तेरी कसम’ की सक्सेसफुल री-रिलीज के बाद हर्षवर्धन राणे की किस्मत पलटी है। एक्टर ने जॉन अब्राहम की एक्शन फिल्म ‘फोर्स 3’ जॉइन की है, साथ ही दो रोमांटिक फिल्में भी पाइपलाइन में हैं।
सबसे बड़ी खबर यह है कि हर्षवर्धन राणे को जॉन अब्राहम की एक्शन फ्रैंचाइजी ‘फोर्स 3’ में कास्ट किया गया है। एक्टर ने खुद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर मंदिर से धोती पहने पूजा करते हुए एक तस्वीर शेयर कर इस खबर की पुष्टि की है। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा था कि जॉन अब्राहम ने ‘फोर्स फ्रैंचाइजी को आगे बढ़ाने के लिए हर्षवर्धन राणे को अपने साथ जोड़ लिया है।’
