इंटर को 5-0 से रौंदकर पीएसजी ने जीता चैंपियंस लीग का खिताब

म्यूनिख, 01 जून (वार्ता) पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) ने यूईएफए चैंपियंस लीग के फाइनल में मुकाबले में इंटर मिलान को 5-0 से रौंद कर पहली बार यूरोपीय चैंपियंस लीग का खिताब अपने नाम किया।

शनिवार रात एलियांज एरिना में खेले गये मुकाबले में लुइस एनरिक की युवा टीम ने मैच में शुरुआत से ही इंटर मिलान पर दबदबा बनाए रखा।

पीएसजी के लिए पहला गोल 12वें मिनट में अशरफ हकीमी ने किया। इसके बाद डेजायर डोऊ ने 20वें और 63वें मिनट में गोल दागे। मैच का चौथा गोल ख्विचा क्वारात्सखेलिया ने 73वें मिनट में किया। अन्य खिलाड़ी के स्थान पर खेलने मैदान में उतरे सेनी मायुलु ने 86वें मिनट में गोल दागकर टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। इस जीत के साथ ही पीएसजी यूरोपीय कप जीतने वाला 24वां क्लब बन गया।

 

Next Post

मनीष नरवाल और सृष्टि अरोड़ा की टीम ने मिश्रित एयर पिस्टल में जीता स्वर्ण पदक

Sun Jun 1 , 2025
चांगवोन (दक्षिण कोरिया) 01 जून (वार्ता) डब्ल्यूएसपीएस वर्ल्ड कप के दूसरे दिन रविवार को मनीष नरवाल और सृष्टि अरोड़ा की मिश्रित एयर पिस्टल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। आज यहां प्रतियोगिता के दूसरे दिन मनीष नरवाल और सृष्टि अरोड़ा की मिक्स्ड एयर पिस्टल टीम ने शानदार प्रदर्शन […]

You May Like