मोहिनी बांध का जलस्तर बढ़ने पर ग्रामीणों को किया एलर्ट

ग्वालियर: मौसम विभाग द्वारा सिंध नदी के जल संग्रहण क्षेत्र मे भारी बारिश की चेतावनी जारी होने पर मोहिनी सागर बांध के वर्तमान जलआवक दर मे वृद्धि होने की दशा मे मोहिनी बांध के जलद्वारों से जल प्रवाह 100 क्यूमेक से बढ़ाकर 250 क्यूमेक कर दिया गया है।

उक्त जल सिंध नदी में पहुंचेगा। कार्यपालन यंत्री सिंध परियोजना पक्का बांध संभाग मड़ीखेड़ा शिवपुरी ने सभी आमजन को एलर्ट किया है कि सिंध नदी के तटबंध एवं आसपास संभावित डूब क्षेत्र से दूर रहें एवं अन्य नागरिकों को भी सूचित करें। मोहनी पिकअप वियर से प्रभावित क्षेत्रों में ग्राम ख्यावदा, साबोली, सूडा, धमधौली, सीहोर, निहाबारा, सुड, पनघटा, मगरोनी, पुलाहा शामिल हैं।

Next Post

रेलवे जीर्णोद्धार प्रोजेक्ट का सांसद कुशवाह ने किया अवलोकन

Fri Sep 4 , 2026
ग्वालियर : ग्वालियर रेलवे स्टेशन जीर्णोद्धार प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कार्य तत्परता से किए जाएं ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधायें उपलब्ध हो सकें। क्षेत्रीय सांसद भारत सिंह कुशवाह ने ग्वालियर रेलवे स्टेशन में चल रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन करते हुए यह बात कही।सांसद भारत सिंह ने रेलवे […]

You May Like