रेलवे जीर्णोद्धार प्रोजेक्ट का सांसद कुशवाह ने किया अवलोकन

ग्वालियर : ग्वालियर रेलवे स्टेशन जीर्णोद्धार प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कार्य तत्परता से किए जाएं ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधायें उपलब्ध हो सकें। क्षेत्रीय सांसद भारत सिंह कुशवाह ने ग्वालियर रेलवे स्टेशन में चल रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन करते हुए यह बात कही।सांसद भारत सिंह ने रेलवे अधिकारियों के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में रेलवे स्टेशन जीर्णोद्धार कार्य के तहत किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया और अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की।

इस मौके पर भाजपा के ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत, रेलवे विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ एडीएम अनिल बनवारिया, एसडीएम अतुल सिंह, एडिशनल कमिश्नर नगर निगम प्रदीप तोमर सहित रेलवे विभाग के अधिकारी और निर्माण एजेंसी के अधिकारी उपस्थित थे। क्षेत्रीय सांसद भारत सिंह ने कहा कि रेलवे स्टेशन जीर्णोद्धार कार्यक्रम का कार्य चरणबद्ध तरीके से निर्धारित समय-सीमा में किया जाए।

निर्माण कार्यों की निर्धारित सीमा से अधिक समय हो चुका है। शेष कार्य पूरी गति के साथ किए जाएं। उन्होंने किए जा रहे निर्माण कार्यों का भी अवलोकन किया। निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया गया है कि आगामी दिनों में किए जाने वाले कार्यों का चरणबद्ध कार्यक्रम तैयार कर प्रस्तुत करें। इसके साथ ही अन्य विभागों से किसी भी प्रकार की आवश्यकता हो तो समन्वय स्थापित कर कार्य तेजी से किया जाए।

Next Post

मकान मालिक पर गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज

Fri Sep 4 , 2026
जबलपुर: बरगी अंतर्गत हिनौता में निर्माणाधीन मकान पर काम कर रहे एक मिस्त्री की 11 के.व्ही हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से 4 अगस्त को मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने मर्ग जांच के बाद मकान मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज […]

You May Like