
जबलपुर: नियमों की आड़ में सरकारी खजाने को चपत लगाने वाली बिल्किसगंज फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के खिलाफ शिकंजा कस दिया गया है। प्रशासनिक जांच दल की रिपोर्ट के बाद विजय नगर पुलिस ने कंपनी के 6 संचालकों समेत तीन कर्मचारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।जानकारी के अनुसार किसान मजदूर महासंघ के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने बिल्किसगंज फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत पर कलेक्टर ने 19 फरवरी 2026 को एक विशेष जांच दल का गठन किया था।
जांच दल ने जब कंपनी के रिकॉर्ड खंगाले, तो पाया कि डायरेक्टर्स ने मिलीभगत कर अवैध रूप से 15,72,802 रूपए की धोखाधड़ी सामने आई। इस अवैध कमाई से सीधे तौर पर शासन को भारी आर्थिक क्षति पहुंची। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद, उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास कार्यालयके सहायक संचालक रवि कुमार आम्रवंशी ने विजय नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई । पुलिस ने जांच प्रतिवेदन के आधार पर बनाप सिंह वर्मा, संदीप दुबे, सचिन दुबे, अंशुल वर्मन, सुधीर दुबे, विनोद पटेल, संजय हल्दकार, शाहिल पटेल के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।
