वडोदरा 14 फरवरी (वार्ता) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने शुक्रवार को टॉस जीतकर वूमेंस प्रीमियर लीग के उद्घाटन मुकाबले में गुजरात जायंट्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
आज यहां आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस जीतने के बाद मंधाना ने कहा कि पिच पर ओस का असर देखने को मिल सकता है। इसी को देखे हुए गेंदबाजी का फैसला किया है।
वहीं गुजरात जायंट्स की कप्तान ऐश्ली गार्डनर ने कहा कि अगर वे टॉस जीतते तो वह भी पहले गेंदबाजी करते। उन्होंने कहा कि हमारी टीम में खिलाड़ियों के बीच अच्छा तालमेल बन गया है। हमारी टीम में युवा और अनुभव का अच्छा मिश्रण है। हम सभी मुकाबला शुरू करने को लेकर उत्साहित हैं। इस मैच में पांच खिलाड़ी पर्दापण कर रही हैं।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : स्मृति मंधाना, डैनी व्याट-हॉज, ऐलिस पेरी, राघवी बिष्ट, ऋचा घोष, कनिका अहूजा, जॉर्जिया वेयरहम, किम गार्थ, प्रेमा रावत, वीजे जोशिता और रेणुका सिंह।
गुजरात जायंट्स : लौरा वोल्वार्ट, बेथ मूनी, दयालन हेमलता, ऐश्ली गार्डनर, डिएंड्रा डॉटिन, हरलीन देओल, सिमरन शेख, तनुजा कंवर, सयाली सतघरे, प्रिया मिश्रा और काश्वी गौतम।
