मुहारा में हो रही थी अफीम की अवैध खेती, पुलिस ने पकड़ा

टीकमगढ़:जिले के जतारा थाना अंतर्गत मुहारा गांव में एक एकड़ से ज्यादा भूमि में अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही थी।जहाँ पर जतारा एसडीओपी ने चार थानों की पुलिस के साथ छापामार कार्यवाही को अंजाम दिया है।जिन लोगो के खेत मे अफीम की फसल बोई गई है उन लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।अफीम की अनुमानित कीमत लाखो में बताई जा रही है।
अफीम की फसल को पुलिस की अभिरक्षा में कटाई कर जब्त किया जा रहा है। मौके पर आसपास के थानों की पुलिस मौके पर मौजूद है। एसपी मनोहर सिंह मंडलोई जतारा थाने में मौजूद हैं और पूरी कार्यवाही पर नजर बनाए हुए हैं

Next Post

अधिकारियों की नीति और कार्यों का उद्देश्य सभी का विकास होना चाहिए: मुर्मु

Tue Mar 4 , 2025
नयी दिल्ली 04 मार्च (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अधिकारियों से कहा है कि डेटा-संचालित प्रणालियाँ दक्षता बढ़ा सकती हैं लेकिन वे सहानुभूति और अखंडता की जगह नहीं ले सकती इसीलिए उनकी नीतियों और कार्यों का उद्देश्य सभी के विकास, विशेष रूप से वंचित और कमजोर वर्गों का विकास होना […]

You May Like