अपने ही घर में कैद थी बुजुर्ग महिला

नलखेड़ा, शुक्रवार को सुसनेर में वार्ड क्रमांक 5 में एक बुजुर्ग महिला को कथित रूप से करीब दो माह तक घर के अंदर बंद रखे जाने का मामला सामने आया है. घटना की जानकारी मिलने पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रदीप सोनी और पार्षद प्रतिनिधि पवन शर्मा मौके पर पहुंचे. मोहल्लेवासी भी बड़ी संख्या में एकत्र हो गए. जाली के पीछे बैठी बुजुर्ग महिला को देखकर लोगों ने नाराजगी जताई और तत्काल कार्रवाई की मांग की.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुजुर्ग महिला को घर के भीतर बंद रखा गया था. जनप्रतिनिधियों ने महिला के तीनों बेटों को मौके पर बुलाकर ताले की चाबी मांगी, लेकिन किसी ने भी चाबी अपने पास होने की बात स्वीकार नहीं की. इसके बाद डायल-112 पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ताला तोडक़र बुजुर्ग महिला को सुरक्षित बाहर निकाला. इसके बाद पुलिस सभी पक्षों को सुसनेर थाने लेकर पहुंची. जहां परिजनों, जनप्रतिनिधियों और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में काफी देर तक समझाईश दी गई. बातचीत के बाद बुजुर्ग महिला की सहमति से उन्हें उनके सबसे छोटे बेटे के साथ भेज दिया गया. फिलहाल मामले का समाधान आपसी सहमति से हो गया और किसी पक्ष द्वारा लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई.

बुजुर्गों की देखभाल पर गंभीर सवाल

हालांकि, इस घटना ने समाज में बुजुर्गों के सम्मान और उनकी देखभाल को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि जिन्होंने पूरी जिंदगी अपने परिवार की परवरिश में लगा दी, उन्हें वृद्धावस्था में इस तरह की परिस्थितियों का सामना करना पड़े. यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि ऐसे मामलों में समय पर हस्तक्षेप कर बुजुर्गों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा सुनिश्चित की जाए.

Next Post

10 वर्षीय बालक की गला रेत कर हत्या, नाबालिग गिरफ्तार

Fri Jul 17 , 2026
शुजालपुर, थाना कालापीपल क्षेत्र के ग्राम नांदनी में 10 वर्षीय बालक की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए गंभीर आपराधिक कृत्य में संलिप्त एक नाबालिक बालक को पुलिस अभिरक्षा में लिया है. प्रारंभिक पूछताछ में दोनों बालकों के बीच हुए विवाद के बाद […]

You May Like