लव जिहाद: सौरभ बनकर सरवर ने की दोस्ती, फोटो दिखाकर करता था ब्लैकमेल,गिरफ्तार

हटा/दमोह.जिले के हटा में लव जिहाद से जुड़े मामले में फिर एक और नया मोड़ आ गया है. दो दिन पहले सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर मुस्लिम युवक के साथ अपनी मर्जी से जाने की बात कहने वाली युवती पुलिस के सामने अपने बयानो से बदल गई है. उसने पुलिस से कहा कि आरोपी सरवर खान ने सौरभ बनकर उससे दोस्ती की. साथ में कुछ फोटो खींचे और बाद में वह ब्लैकमेल कर रहा था और दबाव देकर वह अपने साथ ले गया था. पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम बीएनएस की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जिले के सुरक्षित थाने में रखा गया है और युवती को परिजनों को सौंप दिया है.बुधवार रात पुलिस ने युवक युवती को दिल्ली के फिरोजाबाद से बरामद किया था जिन्हें दमोह लाया गया था.युवक और युवती के दमोह पहुंचने की खबर मिलने के बाद परिवार के लोगों के साथ बड़ी संख्या में हिंदू संगठन से जुड़े लोग भी हटा थाने पहुंच गए. तनाव की स्थिति को देखते हुए मौके पर एसडीओपी पथरिया प्रिया सिंधी, हटा थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय, गैसाबाद थाना प्रभारी प्रीति पांडे और आसपास के थाना क्षेत्र का पुलिस बल बुलाया गया. हिंदू संगठन से जुड़े लोग पहले से यह आरोप लगा रहे थे कि युवक ने लव जो हाथ के तहत युक्ति को फसाया है.

एसडीओपी प्रिया सिंधी ने बताया की युवती ने अपने बयानों में बताया है युवक ने सौरभ बनाकर उससे दोस्ती की थी.उसे अपने जाल में फसाया और ब्लैकमेल शादी का दबाव बना रहा था. दो दिन पहले उसने जो वीडियो जारी किया था वह भी आरोपी युवक के दबाव में जारी किया था.विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अंजू खत्री ने कहा कि हमें पहले से शंका थी कि यह लब जिहाद से जुड़ा मामला है और अब यह साबित हो गया है. उन्होंने हिंदू समाज की बेटियों से निवेदन किया है कि वह इस बात का ध्यान रखें क्योंकि इस तरह के गिरोह घूम रहे हैं,जो हिंदू बेटियों को पहले अपने जाल में फसाते हैं और उनके साथ फिर गलत करते हैं.दो दिन पहले युवती ने वीडियो जारी कहा था कि उसने सरवर खान से अपनी मर्जी से शादी की है. वह 9 अगस्त को अपनी इच्छा से उनके साथ गई थी. वो पिछले 7 सालों से सरवर को जानती है और उसे पहले से पता था कि वह मुस्लिम है.युवती बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है और उसकी उम्र 20 वर्ष है.सरवर 22 वर्ष का है और एक हार्डवेयर की दुकान में काम करता है.दोनों बालिग हैं.

Next Post

अमर शहीदों को नमन, दमोह में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा, प्रभारी मंत्री शामिल

Thu Aug 14 , 2025
दमोह.79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के आह्वान तथा भाजपा संगठन के हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत, आजादी के अमर शहीदों के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी दमोह द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. तिरंगा यात्रा का […]

You May Like