
दमोह.79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के आह्वान तथा भाजपा संगठन के हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत, आजादी के अमर शहीदों के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी दमोह द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई.
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ मध्यप्रदेश शासन के केबिनेट मंत्री व दमोह जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, जिला महामंत्री गोपाल पटैल, सतीश तिवारी, रामेश्वर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष संजय सेन, रमन खत्री, अमित बजाज, संजय यादव, सुरेश पटैल, रामलाल उपाध्याय,राघवेंद्र सिंह परिहार, महेंद्र जैन, शिखा जैन, कविता राय गणेश जाटव, अरविंद सिंह जूदेव, हरिश्चंद्र पटैल, साहिद रिजवी, रिंकू गोस्वामी, संदीप शर्मा, कपिल सोनी, मनीष तिवारी, प्रमोद विश्वकर्मा, सभी भाजपा पार्षदगण व नगर पंचायत अध्यक्ष पथरियासुंदर विश्वकर्मा की अगुवाई में हुआ.तिरंगा यात्रा भाजपा कार्यालय से प्रारंभ होकर घंटाघर, स्टेशन चौराहा, बैंक चौराहा होते हुए त्रिमूर्ति चौराहे पर पहुंची, जहां पार्टी के श्रद्धेय पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई.
