जू में बढ़ रहा ‘शेरों का कुनबा’, सुंदरी और मेघा के बेहतर प्रजनन रिकॉर्ड से बढ़ी आबादी

इंदौर। कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में लायन सुंदरी ने दो स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। मां सुंदरी फिलहाल किसी को शावकों के पास नहीं जाने दे रही है। नए जन्म के साथ कैट परिवार में सदस्यों की संख्या 31 हो गई है। जू प्रबंधन बढ़ती संख्या को देखते हुए लायन और टाइगर का अन्य चिड़ियाघरों से एक्सचेंज करने की तैयारी कर रहा है। वन्यजीवों में इनब्रीडिंग रोकने और स्वस्थ ब्लडलाइन बनाए रखने के लिए चिड़ियाघर में अलग-अलग ब्लडलाइन के बीच पेरिंग कराई जा रही है। इसी क्रम में आकाश और मेघा की संतान सुंदरी का पेरिंग अलग ब्लडलाइन के अर्जुन के साथ कराया गया। सुंदरी से अब तक करीब 6-7 बच्चे जन्म ले चुके हैं।

वहीं आकाश और मेघा से अब तक करीब 12 से 15 बच्चे जन्म ले चुके हैं। इनमें से कई को एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत दूसरे चिड़ियाघरों या संस्थानों को दिया गया है, जबकि आबादी और ब्लडलाइन में संतुलन बनाए रखने के लिए अन्य स्थानों से वन्यजीव लाए भी गए हैं।चिड़ियाघर प्रभारी डॉ उत्तम यादव के अनुसार सुंदरी और मेघा दोनों का प्रजनन रिकॉर्ड अच्छा है। इनके सफल प्रजनन से चिड़ियाघर में संबंधित वन्यजीवों की आबादी बढ़ाने में मदद मिली है। सुंदरी के दो-तीन बच्चे अभी भी उसके साथ रखे गए हैं। कुछ बड़े बच्चे करीब एक से डेढ़ वर्ष की उम्र के हैं और अब भी मां के साथ रह रहे हैं।

वर्तमान में चिड़ियाघर के दोनों क्रॉल और मेन एग्जिबिट में इनकी संख्या करीब 14 है। अब तक करीब 12-15 वन्यजीवों का एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत आदान-प्रदान किया जा चुका है। अधिकारियों का कहना है कि इस प्रक्रिया से आबादी प्रबंधन के साथ आनुवंशिक विविधता बनाए रखने में भी मदद मिल रही है।

Next Post

हेलमेट, सीट बेल्ट, लाइसेंस, बीमा को लेकर करें सख्तीः जस्टिस सप्रे 

Thu Sep 3 , 2026
इंदौर. बुधवार को आज सुप्रीम कोर्ट सड़क सुरक्षा समिति अध्यक्ष जस्टिस सप्रे ने यातायात व्यवस्था को लेकर बैठक ली. बैठक में उन्होंने पिछले पांच सालों की यातायात दुर्घटनाओं के आंकड़ों की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान विभिन्न विभाग प्रमुखों से सवाल जवाब करते हुए सड़कों पर गड्ढे, ब्लैक स्पॉट, हेलमेट, […]

You May Like