ग्वालियर: मुख्यमंत्री मोहन यादव आज 1 मार्च को कूनो नेशनल पार्क पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर में हेलीकॉप्टर से कूनो नेशनल पार्क पहुंचेंगे। यहां वे कूनो नदी में कुल 10 घड़ियाल के साथ कछुओं को भी नदी में छोड़ेंगे।इस वन्यजीव संरक्षण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था से लेकर व्यवस्थाओं तक अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
मुख्यमंत्री के कूनो आगमन को लेकर वन विभाग, पुलिस और जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से तैयारी की है। कूनो नदी के किनारे सुरक्षा बढ़ा दी गई है।कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड और आसपास के क्षेत्रों में प्रवेश व्यवस्था तय कर दी गई है। अलग-अलग अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। साफ निर्देश हैं कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।गौरतलब है कि कल 28 फरवरी को मुख्यमंत्री कूनो नहीं पहुंच पाए थे। बोत्सवाना से आए 9 चीतों को छोड़ने के कार्यक्रम में शामिल होना था, लेकिन ऐन वक्त पर दौरा निरस्त हो गया। कार्यक्रम में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री शामिल हुए थे।
