ग्वालियर:ग्वालियर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन बिरलानगर के चुनाव आज एसोसिएशन कार्यालय में चुनाव अधिकारी एसके अग्रवाल ने कराये। संगठन के अध्यक्ष अशोक प्रेमी, संयुक्त अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, उपाध्यक्ष प्रणय शर्मा, सचिव उदय गुप्ता, संयुक्त सचिव तरुण धवन, कोषाध्यक्ष अनूप अग्रवाल को निर्वाचित किया गया।इस अवसर पर आठ कार्यकारिणी के सदस्य भी बनाए गए.
जिनमें संदीप नारायण अग्रवाल, खालिद रहमान, पुरुषोत्तम कौशिक, अभय गर्ग, विशाल अग्रवाल, कमल गोयल, राजकुमार राय, आदित्य छापरवाल शामिल हैं। इस अवसर पर एसोशिएशन के संरक्षक कमल शर्मा, ललित गुप्ता, देवेंद्र गुप्त, अशोक गुप्ता, अनिल भारद्वाज एवं पूर्व सचिव संजय धवन आदि उपस्थित थे। सभी पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी एसके अग्रवाल ने माला पहनकर स्वागत किया। सभी ने एक दूसरे को बधाई दी।
